Press "Enter" to skip to content

पीएम साहब..! कोरोना की कॉलर ट्यून बंद करा दो, अब सिर फटने लगता है | Shivpuri News

सपाक्स जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर की मांग
शिवपुरी। पीएम साहब…! कोरोना को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नागरिकों को जागरूक करने मोबाइल पर जो कॉलर ट्यून चालू कराई है, उसे दिन में बार-बार सुन-सुनकर जनता पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। इसलिए कोरोना की इस कॉलर ट्यून को बंद करा दो। अब यह ट्यून सुनते-सुनते सिर फटने लगता है। यह मांग सपाक्स समाज कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष महेंद्र जैन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर कॉलर ट्यून बंद करने का आग्रह किया है।
सामान्य पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक कल्याण समाज संस्था सपाक्स के जिलाध्यक्ष महेंद्र जैन भैयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना की कॉलर ट्यून मोबाइल पर सुन-सुनकर अब जनता बोर होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिस मकसद से मोबाइल पर कॉलर ट्यून शुरू की गई थी जिसका मकसद आम जनता को जागरूक करना था, वह अब पूरा हो चुका है और जो अभी तक जागरूक नहीं हो सके हैं वो शायद अब भगवान के यहां जाकर ही जागरूक होंगे। जैन का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी उस समय हो रही है जब पूरी कॉलर ट्यून सुनने के बाद सामने वाला फोन नहीं उठा रहा है। इसलिए जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से देशवासियों को कोरोना कॉलर ट्यून से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!