शिवपुरी: जिला शिवपुरी का रहने वाला 23 साल का नवजोत ढिल्लन अमेरिका के कैलिफाोर्निया की यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था। जो ब्राजील में यूनिवर्सिटी टूर पर गया था। इसी दौरान 24 नवंबर को छात्र की मौत हो गई। आज यानी सोमवार को दिन में करीब 12 बजे 11वें दिन छात्र का शव कोलारस के गृहग्राम नेतवास पहुंचा। जहां उसका रीती-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस दुख की घड़ी में उपस्थिति लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
यूनिवर्सिटी टूर के दौरान ब्राजील में हुई थी मौत
बता दें कोलारस तहसील के नेतवास गांव का रहने वाला 23 साल का नवजोत ढिल्लन अपने घर से दो महीने पहले अमेरिका के कैलिफाोर्निया की यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई करने निकला था। उसे तीन साल विदेश में गुजारने थे। इस क्रम में नवजोत 16 नवंबर को कैलिफोर्निया से अपने कुछ साथियों के साथ फ्लाइट से ब्राजील के लिए रवाना हुआ था।
इस दौरान रेस्ट के लिए करीब 8 घंटे इथोपिया में रुका। यहां नवजोत सिंह ने चंडीगढ़ के रहने वाले दोस्त अर्जुन के साथ रेस्टोरेंट पर कुछ खाया था। यहां से ब्राजील रवाना हुए और साईपोलो पहुंचे।
यहां उसकी और अर्जुन की तबीयत बिगड़ गई। 18 नवंबर को उसे ठंड लगकर बुखार आया। इसके बाद उसे साईपोलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 24 नवंबर की सुबह 4 बजे नवजोत ने दम तोड़ दिया था।
भारत पहुंचने में शव को लगे 11 दिन
नवजोत की मौत के बाद परिजनों ने नवजोत के शव को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। उनके तरफ से प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को ऐसे कोई मदद नहीं मिल सकी। जिससे छात्र का शव जल्द से जल्द वापस आ सके।
छात्र की मौत के बाद कछुआ चाल से कागजी प्रक्रिया को जैसे-तैसे पूरा किया गया। नवजोत के पिता शेर सिंह ने बताया कि शव को पहुंचाने वाली एजेंसी को कई दिन पहले शव सौंप दिया गया था। इसके बाद शव बीती रात फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा था। आज सोमवार को एम्बुलेंस से बेटे के शव को गांव लाया गया।
जहां आज उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें नवजोत अपने पिता शेर सिंह का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद एक पिता ने 11 दिनों तक मृत बेटे के चेहरे को देखने इंतजार करना पड़ा।

ब्राजील से शिवपुरी पहुंचा छात्र का शव: 11 दिन लगे भारत आने में, BBA की पढ़ाई करने कैलिफोर्निया गया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment