Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे के प्रयासों से हुई ऑक्सीजन की व्यवस्था | Shivpuri News

शिवपुरी। वैश्विक महामारी के चलते शिवपुरी जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में मेडीकल कॉलेज के द्वारा चलाए जा रहे आईसोलेशन वार्ड में बीती रात ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की स्थिति में थे। इसके कारण दर्जनों मरीज की जान को खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन जैसे ही मामला कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के संज्ञान में आया रातों-रात न केवल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हुई बल्कि पुलिस सुरक्षा में समय से पहले रात में ही ऑक्सीजन सिलण्डर जिला चिकित्सालय में पहुंच गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!