शिवपुरी। बैंक कॉलोनी के रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाई। कॉलोनी के रहवासी गगन पाराशर, उत्तमसिंह गुर्जर, केदारी, हाकिम, आकाश शिवहरे, सुनील, मयंक, श्याम राठौर, रोहित उपाध्याय व महेेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कॉलोनीवासी कई वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की जुगत मेें काफी समय खराब हो जाता है। अब तो मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन भी कॉलोनी में डाल दी गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। अब ठंडोें का सीजन आ रहा है और पेेयजल की समस्या और गहराएगी। रहवासियों ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर से पेेयजल समस्या का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की।






Be First to Comment