Press "Enter" to skip to content

बरसात के पानी को निकलवाया जाए, नहीं तो देंगे धरना | Shivpuri News

शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 13 के रहवासी आज कलेक्ट्रेट पहुंचेे। यहां कलेक्टर को अपनी शिकायत करते हुए बताया कि वह मनियर तालाब के नीचे वाले हिस्से मेें रहते हैं। बीते दिनों हुई बारिश से उनके घरों में पानी भर गया और खाने-पीने का सामान सहित काफी नुकसान हो गया। यहां करीब 100 से ज्यादा परिवार निवास करते हैं। बरसात का पानी अभी भी कॉलोनी में भरा हुआ हैै। बरसात के पानी निकासी को लेेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी का जमाव होने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है वहीं रहवासियों को पेयजल के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। कॉलोेनी के सुरेश, सन्नी, नासिर खान, रेखा, पप्पू, हाकिम, रामवती, राजू, ओेमप्रकाश, बती, रानी, हंसराज, छोेटू रजक, धर्मेंद्र, मोहरसिंह, कन्हैया, कृष्णा, आशिक खान, चंपालाल ने आवेेदन के माध्मय से अधिकारियों कोे अवगत कराया कि उनकी कॉलोनी में भरी बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए नहीं तो वह धरने पर बैठेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!