शिवपुरी। जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाते हुए नारायणी पत्नी प्रहलाद शाक्य, निवासी संजय कॉलोनी फिजीकल रोड शिवपुरी ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा हर माह अधिक रुपए का बिल दिया जा रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया लेेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही हैं। नारायणी ने बताया कि वह एक कमरे में निवास करती है और एक ही कमरे में बिजली चलती है लेेकिन बिल 4 हजार रुपए का थमाया जा रहा है जिसे वह भरने में सक्षम नहीं है। कहीं सुनवाई न होने से वह जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेेकर आई है, कृपया मामले में कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment