Press "Enter" to skip to content

रन्नौद में भाई को छोेड़ने गए युवक की जंगल में मिली लाश | Rannod News

कोलारस। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अकौदा में रहने वाली एक युवक की लाश 31 अगस्त को जंगल में मिली। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार अजय पुत्र इमरतलाल आदिवासी निवासी रामनगर अकौला 29 अगस्त को अपने भाई को दूसरे गांव छोेड़ने गया हुआ था। उसने भाई को गांव छोड़ा और अपने घर वापस जाने लगा लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिजनों को चिंता हुई और गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। वहीं सोमवार को एक चरवाहा बकरियां चराने के लिए जंगल में गया तो उसे झाड़ियों में लाश पड़ी हुई दिखी। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त अजय आदिवासी के रूम में हुई। पुलिस ने प्राथमिक जानकारी देते हुए बताया कि किसी ने अजय की हत्या कर लाश को जंगल में लाकर झाड़ियों में छुपा दिया। पकड़े जाने के डर से बाइक भी झाड़ियों में छुपा दी। आपसी विवाद के चलते हत्या होने की आशंका है। इस मामले में पुलिस आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!