,

4 लोगों ने जंगल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बैडारी गांव की एक महिला ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के ही 4 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि 2 दिन पहले गांव के ही 4 लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

4 लोगों ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म:
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे वह अपने खेत देखने गई थी। यहां गांव के तीन लोग मिले जिन्हें वह पहले से जानती थी उनके साथ दो आदमी और थे इन लोगों से जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है।इसी विवाद को लेकर पहले तो पांचों ने मुझे जाति सूचक गालियां दी और बेरहमी से मेरी पिटाई की फिर मुझे खींचकर जंगल में ले गए जहां पूर्व परिचित 3 लोगों और एक आदमी जिसका में नाम नहीं जानती इन चारों ने बारी बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर दी पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी:

महिला ने बताया कि आरोपियों ने रात भर उसे जंगल में बंधक बना कर रखा।शुक्रवार की सुबह कोलारस में धमकी देकर छोड़ कर चले गए कि अगर थाने में रिपोर्ट की तो तुझे तेरे पति और बच्चों को जान से खत्म कर देंगे। महिला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट कोलारस थाने करने गई तो पुलिस ने उसे डांट फटकार कर भगा दिया।वहीं इस पूरे मामले में कोलारस थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई ने बताया महिला ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनसे उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी महिला ने इन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कोलारस थाने में दर्ज करा रखा है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है जांच में जैसे तथ्य आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें