शिवपुरी: करैरा में दिनदहाड़े SDOP ऑफिस के सामने हुई लूट के मामले में पुलिस ने लूटेरों का फुटेज जारी किया है।आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करने वाले को पुलिस द्वारा ₹5000 इनाम देने की घोषणा की गई है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने अपना मोबाइल नंबर 9970302003 जारी कर लुटेरों की पहचान कर सूचना देने की अपील की है। दरअसल गुरुवार की दोपहर करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एसडीओपी कार्यालय के सामने से दो बाइक सवार बदमाश एक किसान का पैसों से भरा बैग लूट ले गए थे.यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.पीड़ित किसान विजय राम यादव ने थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अपनी फसल निकलवाने के लिए सिरसौद गांव में न्यू थ्रेसर बनवाई थी. जिसके चलते वह अपने बेटे के साथ करैरा के बैंक ऑफ इंडिया में से पैसे निकालने आया था. इसी दौरान उसने बैंक में से लगभग 147000 रुपए निकाले थे. पैसे निकालने के बाद वह अपने परिचित की दुकान पर पैदल जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथों से पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए.लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी.

लूट के आरोपियों का फुटेज आया सामने करैरा टीआई ने 5000 रुपए का इनाम किया घोषित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News





Be First to Comment