शिवपुरी: बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए करैरा ब्लॉक कालोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग भैयालाल जोशी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड दिया। मृतक के पुत्र कमलेश जोशी ने बताया कि उसके पिता अपने पैतृक गांव सिलानगर में देवस्थान पर दर्शन करने गए थे,जहां से वापस घर लौटते समय आईटीबीपी करैरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। बाइक से गिरने से भैयालाल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले परिजनों ने करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भैयालाल जोशी की मौत हो गई।

आईटीबीपी करैरा के पास सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News





Be First to Comment