Press "Enter" to skip to content

कार्रवाई : रन्नौद से अगवा नाबालिग दमन और दीव में मिली, विदेश में थी ले जाने की तैयारी / Rannod News

रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज एक नाबालिग अपने घर से लापता हो गई। परिजनों नेे जब मामले के बारे में पता किया तोे जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को वहीं का ही रहने वाला एक बाइक मैकेनिक अपहरण कर ले गया है। मामले की जानकारी किशोेरी के परिजनों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित का 900 किलोमीटर तक पीछा कर दमन और दीव से नाबालिग को बरामद कर आरोपित को गिेरफ्तार किया। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपित युवक नाबालिग को विदेश ले जानेे की फिराक में था।
15 साल 5 माह की लड़की 19 सितंबर की रात अचानक घर से गायब हो गई। पिता की रिपोर्ट पर रन्नौद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपहरण का केस दर्ज कर तत्परता दिखाई। मोबाइल टाॅवर लोकेशन के आधार पर पुलिस पीछा करते हुए 900 किमी दूर मुंबई के नजदीक दमन और दीव पहुंची। यहां एक होटल से नाबालिग को बरामद कर लिया। जबकि उसका अपहरण करके ले गए युवक वहीद खान निवासी रन्नौद को पकड़ लिया है।
दोनों को साथ लेकर पुलिस टीम शिवपुरी के लिए रवाना हो गई है। युवक वहीद खाद रन्नौद में ही बाइक मैकेनिक का काम करता है। पता चला है कि वहीद नाबालिग को विदेश ले जाने की फिराक में था, जहां नाबालिग के संग अनहोनी भी हो सकती थी, लेकिन रन्नौद पुलिस समय रहते सक्रिय हो गई और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!