शिवपुरी: नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के लिए कूनो नेशनल पार्क का एरिया कम पड़ने लगा है। नर चीता पवन और मादा चीता आशा कूनो से निकलकर जंगल में घूम रहे हैं। आशा धौरेट सरकार बाबा मंदिर इलाके के जंगल में विचरण करने के बाद पोहरी-बैराड़ के रास्ते शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क तक पहुंच चुकी है। पवन भी माधव नेशनल पार्क में जा चुका है। फिलहाल आशा माधव नेशनल पार्क के बाहर है, लेकिन अभी भी उसकी लोकेशन शिवपुरी के वन रेंज में है।
नर चीते गौरव और शौर्य की जोड़ी भी कूनो नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर रिहायशी गांवों के आसपास देखी जा चुकी है। यह स्थिति तब है, जब महज 7 चीतों को ही बाड़े से कूनो के खुले जंगल में छोड़ा गया है। बचे 11 चीतों को खुले जंगल में रिलीज करने के बाद स्थिति और भी बिगड़ने की संभावना बन सकती है।
चीतों के लिए कम पड़ रही जगह को देखते हुए वन विभाग ने जरूरी कवायद शुरू कर दी है। कूनो में चीतों की लगातार मौत होने की घटनाओं के दौरान पिछले दिनों मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) जेएस चौहान का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह पत्र केंद्र सरकार के लिए लिखा गया था, जिसमें कूनों में चीतों के लिए जगह कम पड़ने की बात सामने आई थी।
गांधी सागर राष्ट्रीय अभयारण्य को दूसरा घर बनाने की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में दखल देकर चीतों के लिए राजस्थान और एमपी के दूसरे राष्ट्रीय उद्यानों में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। चीता प्रोजेक्ट एमपी में ही रहे, इसलिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के गांधी सागर राष्ट्रीय अभयारण्य को चीतों का दूसरा नया घर बनाने की बात पिछले दिनों कही थी। इसके बाद कूनो से राजस्थान में चीता शिफ्ट करने की संभावनाएं टल गई हैं। हालांकि, चीतों को दूसरे अभयारण्य में कब तक शिफ्ट किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारी भी इस मामले में कुछ कहने से फिलहाल बच रहे हैं।
रिहायशी इलाकों के आसपास देखे जाने के बाद माधव नेशनल पार्क तक पहुंच चुके नर चीते पवन को फिलहाल कूनो के बड़े बाडे़ में रखा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने ये फैसला परेशानी से बचने और चीते की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया। पवन को खुले जंगल में घूमना और शिकार करना बेहद पसंद है।
कैद रखने से बढ़ता है स्ट्रेस
कूनो के अधिकारी और मैदानी अमला पवन के इस रवैये से बेहद परेशान थे। बड़े बाड़े में कैद पवन को स्ट्रेस होना लाजमी है। वन विभाग के अधिकारी भी बार-बार कह रहे हैं कि चीतों को बाडे़ में रखने के लिए नहीं लाया गया है। उन्हें एक महीने से ज्यादा समय तक बाडे़ में रखना ठीक नहीं है।
टिकटोली और मोरावन इलाके में भी पहुंच रहे चीते
अकेले पवन और आशा ही ऐसे चीते नहीं हैं, जो कूनों के जंगल के बाहर घूम-फिर रहे हों। गौरव और शौर्य की जोड़ी भी कूनो नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर टिकटोली और मोरवन गांव के आसपास देखी जा चुकी है। गौरव और शौर्य दोनों एक साथ खुश रहते हैं। वे बहुत ज्यादा भागदौड़ करना और बाहर आना-जाना कम पसंद करते हैं।
धात्री चीते को जल्द किया जा सकता है रिलीज
कूनो के अधिकारी बड़े बाड़े में रह रही मादा चीता धात्री को कभी भी खुले जंगल में रिलीज कर सकते हैं। उसे वन विभाग का अमला पिछले करीब 15 दिन से बाड़े से पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है। पीसीसीएफ जेएस चौहान ने शुक्रवार को किसी भी चीते के रिलीज नहीं किए जाने की बात फोन पर कही है।
आशा माधव नेशनल पार्क से बाहर
सीसीएफ उत्तम शर्मा का कहना है कि आशा शिवपुरी रेंज इलाके में है। अब वह माधव नेशनल पार्क से बाहर है। हमारी टीम उस पर निगरानी रखे हुए है। चीतों को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की हमें कोई जानकारी नहीं है।

चीता पवन के बाद आशा पहुंची शिवपुरी, गौरव और शौर्य भी रिहायशी गांवों के पास दिख रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment