Press "Enter" to skip to content

गुरूनानक इंटरनेशनल स्‍कूल में बैसाखी पर्व के साथ-साथ अंबेडकर जंयती भी मनाई / Shivpuri News

शिवपुरी- शिवपुरी के गुरूनानक इंटरनेशनल स्‍कूल में गुरूबार को बैसाखी पर्व के साथ-साथ अंबेडकर जयंती भी मनाई गई। जहां स्‍कूल के छोटे-छोटे बच्‍चों ने बड़-चढकर हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्‍कूल के प्राचार्य द्वारा बच्‍चों सहित सभी शिक्षकों को भी बधाईयां देकर किया।
बैसाखी के अबसर पर स्‍कूल में विभिन्‍न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्‍चों ने कबिता,भाषण,भागड़ा,गायन व समूह नृत्‍य भी किया। वहीं सभी बच्‍चों को बैसाखी त्‍यौहार के साथ-साथ अंबेडकर जयंती की भी जानकारी दी गई। बच्‍चों को बैसाखी के पर्व का महत्‍व समझाते हुए डायरेक्टर सर द्वारा बताया गया कि बैसाखी के पर्व पर लोग नई फसलों की पूजा करते हैं। यह त्‍यौहार किसानों के लिए विशेष महत्‍व रखता हैं। जहां नई गेंहू की फसल आने की भी खुशी से झूमते हैं। अंत मैं डायरेक्‍टर सर द्वारा छात्र-छात्राओं की बैसाखी पर्व के कार्यक्रम में भागीदारी की सराहना की साथ ही सभी बच्‍चों को ‘भीमराव अंबेडकर’ और भारतीय संविधान के बारे में बताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!