शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाचरौन चौराहे पर महिला सोने चांदी की दुकान में बिछिया खरीदने गई हुई थी. तभी दुकानदार महिला को अंदर ले गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा और उसका बलात्कार करने का भी प्रयास किया. इसकी शिकायत आज महिला ने एसपी शिवपुरी से की है.
जानकारी के अनुसार खनियाधाना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 27 मार्च 2023 को अपने रिश्तेदारों से मिलने बाचरौन चौराहे गई थी तभी 27 मार्च को दोपहर 12 बजे हरि सोनी पुत्र रामकुमार सोनी की सोने चांदी की दुकान पर वह बिछिया खरीदने गई थी. तभी हरि सोनी ने उसे बहाने से दुकान के अंदर बुला लिया और अश्लील छेड़खानी करना शुरू कर दी. जब महिला ने इस पर आपत्ति की तो हाथ पकड़ कर उसे नीचे पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया. साथ ही महिला के कपड़े भी फाड़ दिए. इसके बाद महिला अपना बचाव करते हुए वहां से बाहर भागी. दुकानदार द्वारा महिला को धमकी दी गई महिला ने बताया कि उसका एक सोने का मंगलसूत्र जो कि एक तोले का था और सोने की अंगूठी जो आठ आने की थी वह वहीं गिर गई उसे नहीं मिली है. महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

सोने चांदी की दुकान पर बिछिया खरीदने गई महिला के साथ दुकान में छेड़छाड़, बलात्कार करने की कोशिश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment