शिवपुरी: अंचल में धान की अच्छी पैदावार और फिर रिकॉर्ड दाम मिलने के बाद अब किसान गेहूं की फसल से भी उम्मीदें लगा रहा है। खेतों में खड़ी फसल भी अच्छी पैदावार का संकेत दे रही है। उस पर गेहूं के बढ़ते दाम किसानों को खुश कर रहे हैं। बाजार का यही रुख रहा तो इस बार गेहूं के दाम भी धान की तरह अच्छे मिलने की पूरी संभावना है। सब कुछ उम्मीद के मुताबिक हुआ तो किसानों के अच्छे दिन आने वाले हैं।
गेहूं की उपज किसानों का भंडार भरेगी और इससे बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी। बीते तीन-चार सालों के नुकसान की भरपाई करेगी। इसी उम्मीद में किसानों ने गेहूं पर भरोसा किया है और यही कारण है कि जिले में गेहूं का रकबा बीते सालों की तुलना में इस बार ज्यादा है। अभी तक हुई गिरदावरी के अनुसार कृषि विभाग के लक्ष्य से भी अधिक रकबा में गेहूं की बोवनी हुई है।
धान की तरह गेहूं के दाम भी मंडियों में अच्छे रहे तो समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र, धान खरीदी केंद्रों की तरह सूने रह सकते हैं। यह अनुमान लगाना आसान है कि अच्छी गुणवत्ता का गेहूं मंडियों में ही बिकेगा और दाम भी अच्छे मिलेंगे। बाजार और कृषि से जुड़े विशेषज्ञ भी यह संभावना जता रहे हैं कि इस साल मंडियों में गेहूं का रेट अच्छा रहने वाला है। हालात भी कुछ ऐसे ही बन रहे हैं।
विदेशों में बढ़ती मांग है कारण
विशेषज्ञ बताते हैं कि विदेशों में भारत से चावल के साथ अब गेहूं की मांग भी बढ़ी है। इसका कारण यूक्रेन रूस के बीच चल रहा युद्ध है। इन दोनों देशों में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती होती है। युद्ध के चलते वहां से गेहूं का निर्यात अन्य देशों में नहीं हो पा रहा है, इसलिए बाकी देश भारत की तरफ देख रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनाज के आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों की इस पर नजर है। यही कारण है कि धान के बाद अब गेहूं के दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना है। किसानों के लिए यूक्रेन- रूस का युद्ध आपदा में अवसर की तरह साबित हो रहा है।
इनका कहना है
यहां व्यापारी विदेशों से एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, इसलिए फसल आने से पहले ही दाम बढ़ने लगे हैं। धान के समय भी ऐसा ही हुआ है। यह हमारे किसानों के लिए सुखद है।
शरद वाजपेई, कृषि उपज मंडी, करैरा
डिमांड लाइन बड़ी है, उसकी पूर्ति के लिए प्रतिस्पर्धा है। यही कारण है कि धान की तरह गेहूं के दाम भी बढ़ेंगे। इस बार कमजोर गुणवत्ता की उपज को भी उम्मीद से ज्यादा दाम मिलेंगे। विदेशों के साथ देश में भी मांग ज्यादा है।
दीपक अग्रवाल, अनाज व्यापारी

विदेशों में गेंहू के बड़ी डिमांड: इस बार गेंहू के दाम तोड़ेंगे रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment