, ,

स्व. रामसिंह यादव की स्मृति में विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खतौरा में / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय राम सिंह यादव की स्मृति में रामसिंह यादव स्टेडियम खतौरा में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 22/01/23 को पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा बीजेपी नेता नरोत्तम
वर्मा खरई ने बताया कि इस टूर्नामेंट में केवल कोलारस विधानसभा की टीमें ही भाग लेंगी। आगे उन्होंने कहा कि बगैर आधार कार्ड के खिलाड़ी की एंट्री अमान्य रहेगी। टूर्नामेंट विजेता टीम को 61000 वहीं उपविजेता टीम को 31000 रुपए की ईनाम टूर्नामेंट कमेटी द्वारा सम्मान सहित दी जाएगी। क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अनेश यादव 9752707470 से संपर्क कर सकते हैं।