शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र के अमहारा गांव की रखने वाली नवविवाहिता को आज अपने मायके पहुंचना था और कल अपने इकलौते 13 साल के भाई को राखी बांधनी थी। विवाहिता को उसका पति मायके छोड़ने जाने वाला था लेकिन विवाहिता तो नहीं पहुंची उसकी मौत की खबर जरूर मायके में पहुंच गई।
हैरान मायके वाले अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां उन्हें बेटी के ससुराल का कोई भी सदस्य नहीं मिला। इंदार थाना पुलिस ने उन्हें बताया कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का शक जाहिर किया है। विवाहिता के परिजनों की जब इंदार थाने में सुनवाई नहीं हुई तो परिजन विवाहिता के शव को एसडीओपी कार्यालय ले पहुंचे। जहां शव को रखकर दोषी ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार श्योपुर निवासी मनीषा यादव उम्र 20 वर्ष की शादी 7 मई 2021 को अमहारा के रहने वाले अतुल यादव से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे और लगातार उनके द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी।
मायके जाने वाली थी, मौत की खबर पहुंच गई
मनीषा यादव की बुआ उषा यादव ने बताया कि एक रोज पूर्व मनीषा से फोन पर बात हुई थी। जहां मनीषा से लेने आने की बात मनीषा के पिता दौरा कही गई थी लेकिन उसके पति अतुल ने यह कहकर बात को टाल दिया था कि वह खुद ही उसे उसके मायके कराहल छोड़ आएगा। लेकिन आज सुबह उन्हें मनीषा की मौत की खबर पहुंच गई, जबकि मनीषा को आज दोपहर 12:00 बजे तक कराहल पहुंच जाना चाहिए था।
मनीषा की बुआ उषा यादव ने बताया कि जब वह मनीषा की ससुराल पहुंचे तो उसके घर पर कोई भी ससुराल वाला नहीं था मनीषा के शव को देखा तो उसके शव पर बेल्ट और लाठियों से पिटाई के निशान थे। मनीषा के परिजनों का आरोप है कि उसे पहले जमकर पीटा गया है फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया जिसके बाद उसके ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। मनीषा के परिजनों का आरोप है कि इंदौर थाना पुलिस दोषियों पर कार्रवाई नहीं करना चाह रही थी।
इसी के चलते वह मनीषा के शव को लेकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मनीषा के ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि इस पूरे मामले में मर्ग कायम जांच शुरू कर दी गई है पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतिका के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

राखी बांधने से पहले हुई बहन की मौत, इकलौते भाई की थी बहन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment