आज राठौर युवा जागृति मंच निराश्रितो की सेवा कर करेगा त्रिदिवसीय जयंती का शुभारंभ
शिवपुरी :-राठौर युवा जागृति मंच एवं राठौर समाज शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर प्रतिभा, जनप्रतिनिधि सम्मान एवं विशाल चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है राठौर युवा जागृति मंच के अध्यक्ष जितेंद्र राठौर जीतू ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राठौर युवा जागृति मंच सम्मान समारोह का आयोजन करता है इसी क्रम में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 11 अगस्त को वृद्धजनों का स्नेह भोज निराश्रित भवन में 12 अगस्त को प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण मां राजराजेश्वरी के दरबार में एवं 13 अगस्त को समाज के बेटे बेटी जो 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं शासकीय सेवा में चयनित विगत 2 वर्षों के सभी का सम्मान समारोह एवं इस बार आयोजित जनपद, जिला पंचायत, पंच, सरपंच, पार्षद, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनकर आए हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा इसके साथ ही राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर विशाल चल समारोह शहर के झांसी तिराहा पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप, राजपुरा रोड ,नीलगर चौराहा, गुरुद्वारा, माधव चौक, कोर्ट रोड ,अस्पताल चौराहा ,अग्रसेन चौराहा होते हुए एमएम के सामने से राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करने के उपरांत होटल पीएस रेजीडेंसी में सभी प्रतिभाओं का सम्मान समारोह किया जाएगा ।

राष्ट्रीय दुर्गादास राठौर जयंती 13 अगस्त पर होगा प्रतिभा जनप्रतिनिधि सम्मान एवं विशाल चल समारोह का आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment