Press "Enter" to skip to content

ग्रेज्युऐशन पास छात्रा को भगा ले गया दो बच्चों का पिता, माता-पिता का एसपी के पास झलका दर्द, बोले एकलौती बेटी है / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारी एक लौती बेटी जिसको हमने बढ़े लाढ़ प्यार से पाला और खूब पढ़ाया लिखाया लेकिन उसको मनपुरा का रहने वाला एक युवक जिसके दो बच्चे है और शादीशुदा है बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले को लेकर पुलिस थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिससे परेशान होकर अब हम आपके पास आए है। हमारी सुनवाई करो और बच्ची का पता लगवाओ। यह कहना था सिरसौद क्षेत्र के रहने वाले माता-पिता का जो एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर आए थे।

अपनी फरियाद में माता-पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 24 साल की है और ग्रेज्युएट है। 30 जुलाई को सुबह के समय मैं व पत्नी खेत पर धाम बोने चले गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। दोपहर 2 बजे जब हम खेत से खाना खाने घर पर आए तो देखा कि बच्ची घर पर नहीं है। जिस पर असपास गांव व रिश्तेदारियों में पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। हमें बाद में पता चला कि पुत्री को मनपुरा का रहने वाला युवक सोभरन जो शादीशुदा होकर दो बच्चों का पिता है बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को लेकर जब सिरसौद थाने में शिकायत की तो गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। वहीं पुलिस अब शांत बैठ गई है जब हमने कार्रवाई की बात की तो कह दिया कि तुम्हारी पुत्री अपने आप वापस आ जाएगी और भगा दिया। इसलिए आप मामले में सुनवाई कर कार्रवाई करवाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!