शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पुरैनी में मामा के यहां राखी पर आया डेढ़ साल का मासूम छत से रात को सोते समय नीचे गिर गया। वहीं छत से गिरने के बाद जब बच्चा तो मां की नींद खुली और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उसका उपचार चल रहा है।
देव पुत्र धर्मेंद्र केवट डेढ़ वर्ष राखी के त्यौहार पर अपनी मां पिस्ता के साथ मामा के यहां आया हुआ था। रात के समय वह अपनी मां और नानी के साथ छत पर सो रहा था तभी वह रात को छत से नीचे गिर गया। छत से नीचे गिरने के बाद बालक की जब रोने की आवाज आई तो मां की नींद खुली। जिस पर वह घबराकर नीचे गई और परिजनों के साथ बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। घटना में बच्चे के दोनों पैर टूट गए।






Be First to Comment