शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैरसिया में एक युवक ने गांजे के नशे में कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार बल्लू पुत्र हरि गुर्जर 30 वर्ष निवासी बैरसिया ने आज सुबह गांजा पिया और उसके बाद कीटनाशक पी लिया। वहीं मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने जब उसकी बिगड़ी हालत देखी और पास में कीटनाशक की शीशी पड़ी देखी तो तुरंत परिजनों को फोन लगाया। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment