Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी ने रैली निकाल कर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया वृक्षारोपण अभियान / Shivpuri News

शिवपुरी: भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिनांक 10 अगस्त 2022 को उप महानिरीक्षक, श्री राजीव लोचन शुक्ल, के निर्देशानुसार शिवपुरी शहर में स्थित मेडिकल कॉलेज में विशेष अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया।

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा अपने कैम्पस से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाल कर मेडिकल कॉलेज तक पहुॅचा गया। मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में वृक्षारोपण अभियान एवं हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का शुभारंभ श्री सुनील कुमार, द्वितीय कमान दूरसंचार वाहिनी द्वारा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर आईटीबीपी द्वारा आह्वान किया कि वह भी अपने आस-पास के इलाके में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं अपने इलाके को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।

यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी लगातार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहीं है। इससे पूर्व दिनांक 05.08.2022 को वृ़क्षारोपण एवं तिरंगा रैली का आयोजन तथा दिनांक 07.08.2022 को मैक्स लाईफ बीमा कम्पनी के साथ एक कार्यक्रम एवं दिनांक 08.08.2022 को रातौर गॉव एवं इंजीनियरिंग कॉलेज सतनवाडा में किया गया था। इन गतिविधियों के माध्यम से आईटीबीपी द्वारा आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना जागृत करने का काम किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!