कोलारस के बोलाज गांव में मां-बेटे पानी भरने बोरवेल पर चले गए। इधर बाइक सवार दो बदमाश आए और एक घर में घुस गया। मां के साथ बेटा पानी भरकर लौटा तो बाइक सवार एक बदमाश ने पानी पिलाने का बहाना बनाकर रोके रखा। इस बीच दूसरा साथी घर के अंदर से सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। फिर दोनों बाइक से भाग निकले।
फरियादी लोकेंद्र गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मां के साथ बोर पर पानी भरने गया था। पानी की टंकी भरकर घर लौटा तो दोपहर 3 बजे अज्ञात बाइक बाइक पर घर के बाहर खड़ा मिला। व्यक्ति ने पानी पिलाने का आग्रह किया। कान में इयरफोन लगा था और मोबाइल चालू था। उसे पानी पिलाकर अंदर जाने लगा तो दूसरा व्यक्ति बाहर निकला और दीवार फांदकर बाहर आ गया।
फिर दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। उस वक्त कुछ समझ नहीं आया और अंदर पहुंचा ताे गेट का ताला टूटा पड़ा था7 बदमाश बक्से के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी चुराकर ले गया। करीब 80 हजार की चोरी का अनुमान है।






Be First to Comment