Press "Enter" to skip to content

आदिम जाति कल्याण विभाग ने हर घर तिरंगा के तहत निकाली रैली, किया कार्यक्रम / Shivpuri News

शिवपुरी। आदिम जाति कल्याण विभाग द्धारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज पोलोग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली।

जानकारी के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग द्धारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय बालक छात्रावास प्रथम व द्धितीय के छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम पोलोग्राउंड पर आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद तिरंगा यात्रा की रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। प्रायवेट वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति-सुरेश ने बताया कि यहां शिवपुरी में सुपरडेंट काम कर रही हूं। आज आदिम जाति कल्याण विभाग की तरफ से यात्रा निकाल रहे हैं। आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि इसी तिरंगे की वजह से आज जिस देश में बमवारी हो रही है। हमारे हिंदुस्तान के बच्चे वहां से सुरक्षित निकलकर वापस आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!