Press "Enter" to skip to content

ठेकेदार से मजदूरी के रूपए मांगता रह गया मजदूर, हुआ सीने में दर्द, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। रेलवे पुल के पास नाली बनाने का काम करने वाले मजदूरी की सीने में दर्द के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर कई समय से ठेकेदार से मजदूरी के रूपयों की मांग कर रहा था लेकिन ठेकेदार द्धारा बरगलाया जा रहा था। इसी दौरान वह गांव चुनाव में वोट डालने चला गया। जब वापस आया तो उसने फिर से ठेकेदार से मजदूरी के रूपए मांगे लेकिन नहीं दिए। इसी दौरान मजदूर के सीने में दर्द उठा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फरियादी चंदन पुत्र नथनसिंह आदिवासी 19 वर्ष निवासी खजूरी थाना आरोन जिला गुना ने बताया कि वह व उसका मौसेरा चाचा कल्ला आदिवासी 30 वर्ष दोनों रातौर रेल्वे पुल के पास नाली बनाने का काम कर रहे थे तथा रातौर पुल के पास ही तंबू बनाकर रह रहे थे। 9 अगस्त को सुबह 6 बजे कल्ला ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर मैं तथा संदीप यादव चाचा कल्ला को लेकर अस्पताल आए यहां डॉक्टर ने उसका लाज किया और सुबह 7ः30 बजे डॉक्टर ने बताया कि कल्ला की मौत हो चुकी है।

मजदूरी के रूपए भी नहीं ले पाया कल्ला


बताया जाता है कि कल्ला जिस ठेकेदार के यहां काम कर रहा था उससे वह मजदूरी के रूपए भी नहीं ले पाया। कल्ला ने कई बार ठेकेदार से मजदूरी के रूपए मांगे लेकिन ठेकेदार उसका बरगलता रहा इसी बीच चुनाव में वोट डालने वह अपने गांव चला गया और वापस आया तो उसने फिर से ठेकेदार से रूपए मांगे जिस पर ठेकेदार ने एक-दो दिन बात देने की कहा लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!