शिवपुरी। साहब…! 8 अगस्त को हम घर पर बैठे थे तभी गांव के दबंग लोगों ने आकर लुहांगी से मारपीट कर दी जिससे हम सभी घायल हो गए। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और भगा दिया। इसलिए मामले में पुलिस सहित आरोपितों पर कार्रवाई की जाए।
एसपी को दिए आवेदन में अनीता पत्नी राकेश जाटव, मीना पत्नी कल्लू जाटव, अजय पुत्र रामकिशोर जाटव, आशीष पुत्र रामकिशोर जाटव, शिभम पुत्र राकेश जाटव निवासी धौलागढ़ थाना सुभाषपुरा ने बताया कि 8 अगस्त को शाम 7 बजे सतीश धाकड़, ममता तथा उसका लड़का सिब्बू धाकड़, करन पुत्र सतीश धाकड़, वंदना धाकड़, मंगल धाकड़, रामजी धाकड़ एवं सरपंच अमरसिंह धाकड़ के दोनों पुत्रों ने घर पर आकर गाली-गलौंज की व जान से मारने की धमकी देकर तलवार, लाठी, लुहांगी से हमला कर दिया। घटना में सभी घायल हो गए। मामले की शिकायत सुभाषपुरा इंदरगढ़ थाने में की गई तो हमारे शिकायत लेने से इंकार कर दिया और कहा कि आपने जिस सरपंच को वोट दिए हैं उस सरपंच को लेकर क्यों नहीं आए। जिस पर हमने पुलिस से कहा कि हमारी मारपीट की शिकायत दर्ज करें तो टीआई ने हमारी शिकायत दर्ज नहीं की। इसलिए सुभाषपुरा इंद्रगढ़ टीआई पर कार्रवाई की जाकर हमारी अनावश्यक घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।






Be First to Comment