शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम गुगरीपुरा में एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवक अपने दोस्त के बेटे के दस्टोेन में शामिल होने गया था तभी दोस्त के जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी डंडों से मारपीट कर दी। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र खेमरिया पुत्र लाखन 21 वर्ष निवासी गुगरीपुरा अपने दोस्त नरेंद्र जाट के बेटे के डस्टोेन में शामिल होने गया हुआ था जहां नरेंद्र का जीजा भी आया हुआ था। नरेंद्र के जीजा जी की सुरेंद्र खेमरिया से रंजिश चली आ रही थी इसी रंजिश के चलते दोनों में विवाद हो गया और नरेंद्र के जीजा जी ने सुरेंद्र की डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment