Press "Enter" to skip to content

दरोगा जी की एसपी से शिकायत करना पड़ा महंगा करते हैं गाली गलौज देते हैं झूठे केस में फंसाने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियाधाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र कोली आज एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आए। यहां उन्होंने थाने में पदस्थ दरोगा केपी शर्मा द्धारा डराने धमकाने झूठे केस में फंसाने की शिकायत कर मामले में कार्यवाही की मांग की है l

एसपी को दिए आवेदन में राजेंद्र कोली पुत्र भगवानदास निवासी खनियाधाना ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व रोहित जैन नाम के युवक से उसका झगड़ा हो गया था जिसके बाद खनियाधाना थाने में उसकी शिकायत की गई परंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद एसपी को फोन लगाकर शिकायत की तो मामले में कार्रवाई कराई गई इसी बात से थाने के केपी शर्मा दरोगा जी नाराज हो गए और मुझे कहीं से भी पकड़ लेते हैं वह गाली-गलौज करते हैं जिससे उसकी सार्वजनिक बेइज्जती होती है वह आमजन के बीच अपमानित महसूस किया जाता है साथ ही केपी शर्मा मारपीट की दोस्ती कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं इसलिए धमकियों से परेशान होकर डर कर जी रहा है इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!