Press "Enter" to skip to content

राज्यपाल का शिवपुरी दौरा; कर्नल ढिल्लन को किया याद, तात्या टोपे को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, महिलाओं की परेशानियों का भी किया समाधान / Shivpuri News

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी के दौरे पर रहे। इस दौरान आज वह शिवपुरी सबसे पहले अमर शहीद तात्या टोपे समाधी स्थल पहुंचे जहां राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने श्रद्धा सुमन भेंट की जिसके बाद वह सुबह 10 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत हातोद पहुँचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने आजाद हिंद फौज में सुभाषचंद्र बोस के साथी रहे स्वर्गीय कर्नल जीएस ढिल्लन के समाधि स्थल पर पहुंचकर वहां उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मौके पर हातोद गांव में राज्यपाल ने नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन किया। इसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे भेंट किए और सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, मध्यप्रदेश कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

सवांद कार्यक्रम में खुलकर की राज्यपाल से महिलाओं ने बात

आज के संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया इसलिए अब हमारा भी फर्ज है कि हम उन्हें याद करते हुए उन्हें याद करें और अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करें। राज्यपाल ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं

आपके आने से जुड़ गया बेटी का लाडली लक्ष्मी योजना में नाम

आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आई गिरजा आदिवासी खुशी से फूली नहीं समा रही थी गिरजा आदिवासी ने सबसे पहले राज्यपाल को धन्यवाद ज्ञापित किया फिर बताया कि उसकी बेटी का नाम लाडली लक्ष्मी योजना में नहीं जुड़ पा रहा था इसके लिए उसने कई चक्कर काटे परन्तु आज आपके आने से पहले ही घर आकर उसकी बेटी का नाम लाडली लक्ष्मी योजना में जोड़ दिया गया इस पर राज्यपाल मंगु भाई ने महिला से कहा कि इसी लिए तो यहां आया हूँ।

राज्यपाल को मुख्यमंत्री समझ दिया धन्यवाद

संवाद कार्यक्रम में एक वृंदा आदिवासी महिला ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री समझ धन्यवाद देते हुए कहा कि मैने अधिकतर शासन की योजनाओं का लाभ लिया जिसमें उसे आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना का लाभ ले चुकी है इसके अतिरिक्त उसे राशन से लेकर पानी और बिजली उपलब्ध हो रही है।

इसी तरह एक नवनिर्वाचित हुई कोटा ग्राम पंचायत की सरपंच अंसुनिया ने राज्यपाल से संवाद करते हुए बताया कि उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी जिसके बाद वह स्वसहायता समूह से जुड़ी ओर मेहनत कर आज अपने परिवार का पालन कर पा रही है और अच्छे काम और मेहनत को देखते हुए उसकी पंचायत की जनता ने उसे सरपंच बना दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!