Press "Enter" to skip to content

हर घर में फहराएं राष्ट्रीय ध्वज, उत्साह से मनाएं स्वतंत्रता दिवस: राज्यपाल मंगुभाई पटेल / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 से 15 अगस्त तक हर घर में राष्ट्र ध्वज फहराएं। देश है, तभी समाज व व्यक्ति का अस्तित्व है। हर व्यक्ति का यह परम कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की मजबूती में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करे, जिससे भारत मां को कष्ट पहुंचे। शपथ का हमेशा आचरण में पालन करना पदाधिकारियों का कर्तव्य होना चाहिए। यह बात राज्यपाल मंगुभाई पटेल में ग्राम हातौद में कर्नल ढिल्लन के समाधि स्थल पर माल्यार्पण व पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। वहीं ग्राम हातौद में नए आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन व हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए सभी संकल्पित होर एकजुट प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर के एक अंग की कमजोरी पूरे शरीर को अस्वस्थ करती है। उसी तरह यदि कोई परिवार एवं समुदाय, वंचित और पिछड़ा हो तो वह देश, समाज को कमजोर बनाता है। जो सक्षम और समर्थ है, उनका दायित्व है कि वह गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के विकास की जिम्मेदारी ग्रहण करे। राज्यपाल ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाना है। कई एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता आएंगे आपके घर पर झंडा लगाने लेकिन आपको खुद अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराएं।
ाज्यपाल मंगु भाई पटेल बोले 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाना है
शिवपुरी। 13 से 15 अगस्त तक हर एक के घर में झंडा लगाना है। गांव, अधिकारी, कर्मचारी सब के घर में जाकर तिरंगा झंडा लगाएं। कई ऐसे क्रांतिकारी और नेताओं ने अंग्रेजां के सामने संघर्ष किया और आजादी हमें दिलाई है। इसलिए हमें आजादी का अमृत महोत्व मनाना है।

इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेशसिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रहलाद भारती, कर्नल ढिल्लन का परिवार सहित ग्रामहातौद के निवासी व अधिकारी, पत्रकार मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!