Press "Enter" to skip to content

कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर:इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल संसद में रखे जाने का विरोध / Shivpuri News

शिवपुरी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के खिलाफ बिजली कंपनी के अधिकारी- कर्मचारियों ने देशव्यापी हल्ला बोल हड़ताल का एलान किया है। इसमें 8 अगस्त सोमवार को मध्यप्रदेश 70 हजार बिजली कंपनी इंजीनियर्स सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं दी जाएंगी। लेकिन अगर किसी इलाके में फॉल्ट हो गया तो वह दुरुस्त नहीं हो सकेगा।

मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम के मीडिया प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार बिजली कंपनी के अमले के हड़ताल पर रहने से प्रदेश भर की विद्युत व्यवस्था प्रभावित भी हो सकती है। क्योंकि बिल के विरोध मे अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया गया है।

बताया गया 8 अगस्त को इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल सदन में रखा जाएगा। इस कारण बिल के खिलाफ पूरे देशभर के बिजली कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। बताया गया है ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजा गया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!