Press "Enter" to skip to content

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, कोलारस पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक महेंद्रसिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया, अभियान प्रभारी व जिला महामंत्री गगन खटीक, सोनू बिरथरे, पृथ्वीराज जादौन, मंत्री मुकेशसिंह चौहान मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाकर तिरंगा फहराने के लिए सबको प्रेरित करेंगे। इस दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 से 11 अगसत के बीच प्रभातभेरी निकालकर इसका प्रचार किया जाएगा। प्रभातफेरी में रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम जैसे गीत बजाए जाएंगे।

पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कांग्रेस पार्टी वंशवादी पार्टी है। अगर रात के अंधेरे में घी का दीपक लगाकर देखने जाओगे तो भाजपा के जैसा कार्यकर्ता कहीं नहीं मिलेगा। तिरंगा अभियान भाजपा का महत्वपूर्ण अभियान है हर घर तिरंगा फहराकर लोगों को जागरूक करना है।

पूर्व विधायक महेंद्रसिंह यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचे जाएं। लोगों से संपर्क करें हम आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान इस 15 अगस्त से शुरू होकर अगले 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि हमें गौरव है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है। हर घर तिरंगा अभियान हमारी शान है। आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपा का हर एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मनाएंगा और यह अभियान गांव-गांव, बस्ती तक पहुंचाया जाएगा और हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

अभियान के प्रभारी व जिला महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता देशभक्ति के लिए जाना जाता है। देश के सम्मान के लिए भाजपा ने यह कार्यक्रम अपने हाथ में लिया है। यह अभियान के तहत घर-घर, बस्ती, ग्राम तक चलाया जाएगा और हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे व आभार उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!