Press "Enter" to skip to content

तेज नशे के चलते तालाब किनारे मदहोश मिला युवक, रात से घर से था लापता / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में नशा युवाओं के रगों में खुलता जा रहा है। आए दिन नशे में डूबे हुए युवाओं की तस्वीरें सामने आती रहती है। नशे के हालत में कई झगड़ों की भी खबरें आती रहती हैं। आज फिर शहर के आदर्श नगर तालाब के पास एक युवक को अचेत अवस्था में क्षेत्र के लोगों ने देखा काफी देर तक उस युवक के शरीर में कोई भी हरकत नजर नहीं आई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि युवक अत्यधिक नशे के कारण अचेत अवस्था में चला गया था।

स्मेक के नशे डूब रहे हैं युवा

देहात थाना क्षेत्र के आदर्श नगर तालाब के पास अचेत अवस्था में डले युवक कि जब पुलिस ने पड़ताल की तो वह युवक अत्यधिक नशे में पाया गया युवक की जब शिनाख्त की गई युवक का नाम लाला रजक पुत्र अशोक रजक निवासी पुरानी शिवपुरी के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लाला रजक के भाई ने बताया कि उसका भाई बीते रोज से लापता था देर रात तक उसे तलाशा परंतु उसका कहीं पता नहीं लगा लाला रजक नशे का भी आदि है और कई बार घर से लापता रह चुका है। जानकारी के अनुसार लाला रजक नशे का शौकीन है और स्मेक का भी नशा करता है संभवत लाला रजक ने आदर्श नगर के तालाब के पास बैठकर स्मेक का सेवन किया होगा हाई डोज होने के कारण वह मूर्छित हो गया और रात से ही वह तालाब के किनारे पढ़ा रहा सुबह उसे जब कॉलोनी वासियों ने देखा तब कहीं जाकर उसकी पहचान हुई फिलहाल लाला रजक बोलने की हालत में नहीं है जिससे उसके साथ हुए घटनाक्रम का भी खुलासा नहीं हो सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!