शिवपुरी। साहब…! मेरे पति के अपनी मामी के साथ संबंध हैं। जब यह बात मुझे पता चली तो विरोध किया। जिस पर सास व मेरे पति ने मुझे कमरे में बंद कर आग लगाकर मारने की कोशिश की। साथ ही जब मैंने अपने भाई को बुलाया तो उसकी भी मारपीट कर दी।
एसपी को दिए आवेदन में लांगुरी थाना करैरा रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी आज से लगभग 11 वर्ष पहले ग्राम लंगूरी में हुआ था। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। शादी के बाद से ही मेरी सास व पति परेशान करते चले आ रहे है लेकिन यह बात किसी को नहीं बताई और सब कछ सहन करती रही। लेकिन मुझे पता चला कि मेरे पति के संबंध अपनी मामी के साथ है। जब मैंने विरोध किया तो मारपीट की गई और कहा कि जो दिखाई दे वह कर लेना। अभी कुछ दिन पहले मेरे पति व सास ने मुझको कमरे में बंद कर दिया और आग लगाने की धमकी दी। किसी तरह मैं कमरे से बाहर निकलकर आई और मुझे पड़ोसियों ने बचाया। इसके बाद पुलिस ने मेरे भाई को बुलाया तो उक्त लोगों ने उसकी भी मारपीट कर दी।






Be First to Comment