Press "Enter" to skip to content

बाइक से गुना जा रहे मजदूर में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बाईपास चौराहे पर एक बाइक सवार में तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया घायल युवक बदरवास में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था और वापस अपने घर जा रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सोनू गोस्वामी पुत्र भोलागिरी 35 वर्ष निवासी ग्राम मुद्रा माता थाना आरोन जिला गुना आज से 3 दिन पहले बदरवास में मजदूरी करने के लिए आया था। आज वह वापस अपने घर जा रहा था जब वह बाइक से बदरवास बायपास चौराहे पर पहुंचा तो एक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर जमीन पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!