शिवपुरी। गोवर्धन थाने क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप यादव आज एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आया प्रदीप ने एक आवेदन के माध्यम से बताया कि उसकी पत्नी पिछले 4 साल से अलग रह रही है और कच्ची शराब बेचने का काम करती है साथ ही उसके साथ मरना कर रहने वाला एक सोनू यादव नाम का युवक रहता है जिसे वह अपना भाई बताती है लेकिन वह उसका भाई नहीं है साथ ही आए दिन मेरी थाने में झूठी शिकायतें की जाती है जिस कारण मुझे पुलिस परेशान करती है इसलिए मामले में उचित कार्यवाही की जाए l
प्रदीप यादव पुत्र कुवरराज यादव निवासी ग्राम उमरी थाना गोवर्धन ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी सन 2011 में सखी के साथ हुई थी अब 4 साल से उसकी पत्नी मायके में निवास कर रही है तथा मायके में रह कर कच्ची शराब बेचने का काम करती है। आज से करीब 15 दिन पूर्व ग्राम देवपुर में शराब की चेकिंग के लिए पुलिस टीम गई हुई थी तो मेरी पत्नी पुलिस को कोई चेकिंग नहीं करने दी तथा उन्होंने थाने में जाकर मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा दी क्योंकि उन्हें शक है कि उनके जहां पर पुलिस मैंने भिजवाई थी l प्रदीप ने बताया कि उसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा है लेकिन फिर भी उसकी पत्नी शशि यादव आए दिन उसे व उसके परिवार के लोगों को पुलिस में झूठी शिकायतें कर परेशान करती है और पुलिस भी मामले में बिना जांच किए किस दर्ज कर लेती है प्रदीप ने बताया कि मुरैना का रहने वाला सोनू यादव उसकी पत्नी सखी के साथ रह रहा है पत्नी उसे अपना भाई बताती है लेकिन उसका दूर-दूर तक कोई भाई नहीं है और अभी उसी के साथ रह रही है। शादी के बाद मेरे दो बच्चे हुए उनको भी पत्नी ले गई और आज दिनांक तक उनको स्कूल में भर्ती नहीं कराया है जिससे उनका भविष्य बेकार हो रहा है। प्रदीप ने एसपी से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की और कहा कि अगर उसकी पत्नी साथ में रहना चाहती है तो वह अब भी तैयार है।






Be First to Comment