Press "Enter" to skip to content

नगर परिषद चुनाव :4 नगर परिषद पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया / Shivpuri News

शिवपुरी. जिले में आज 6 नगर परिषदों में अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष के लिए चुनाव हुआ। कोलारस, पोहरी, बैराड, मगरौनी में भाजपा और खनियांधाना, पिछोर में कांग्रेस ने कब्‍जा जमा लिया। यानि कि 4 नगर परिषद पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेसने कब्‍जा जमाया।

नगर परिषद पर कोलारस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की भतीजी बहू प्रिंयका सुरेंद्र शिवहरे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। प्रियंका शिवहरे वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की प्रत्याशी रहीं और उन्होंने विजय हासिल की। आज हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान प्रियंका सुरेंद्र शिवहरे ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके विरोध में कोई भी नामांकन नहीं आया। जिस पर एसडीएम ब्रजकिशोर श्रीवास्तव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र दिया।  

 रोहित वैश्य बने उपाध्यक्ष

कोलारस नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए जमकर घमासान हुआ। एक ओर विकास कुशवाह उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे। वहीं उनके विरोध में रोहित वैश्य ने नामांकन दाखिल किया था और दोनों के बीच कड़ा मुकाबला चला और अंत में रोहित वैश्य ने 3 मतों से विजयश्री हांसिल की।

पोहरी, बैराड, मगरौनी में भाजपा ने मारी बाजी

आज हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में पोहरी में भाजपा की रश्मि नेपाल वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की कृष्णलता संजीव शर्मा चुनी गईं। बैराड़ में भाजपा की मालती लक्ष्मण सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। वहीं सेवा तुलाराम यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। मगरौनी नगर परिषद में अध्यक्ष भवानी शंकर कोरकू व जंडेल सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष चुने गए।पिछोर, खनियाधाना पर कांग्रेस का कब्जा -पिछोर में भाजपा से कांग्रेस में आई कविता विकास पाठक को अध्यक्ष चुना गया। जबकि खनियांधाना में कांग्रेस और बीजेपी के बीच हुए मुकाबले में कांग्रेस की श्रीमति छाया सतेंद्र साहू ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. ऋतु जैन को 1 मत से हराकर विजयश्री हांसिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए राजा अंकित चौहान को निर्विरोध चुना गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!