शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम किरबाई का रहने वाला एक मजदूर खदान पर पत्थर तोड़ने गया था। पत्थर तोड़ते समय वह गिर गया और चोटिल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं
जानकारी के अनुसार कल्लू पुत्र संद्रराम 50 वर्ष निवासी किरबाई थाना मायापुर आज सुबह खदान पर पत्थर तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि यहां कल्लू पत्थर तोड़ने गया था वह खदान बंद थी। अवैध तरीके से वहां खदान संचालित की जा रही है। पत्थर तोउ़ते समय कल्लू जमीन पर गिर गया और आसपास पड़े पत्थरों पर गिरने से वह चोटिल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment