शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिंहनिवास के पास एक स्कार्पियो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र भरोसी बाथम 24 वर्ष व योगेश पुत्र जगदीश ओझा निवासी राजा की मुडेरी 25 वर्ष बाइक से घर से शिवपुरी आ रहे थे। यहां योगेश ओझा घर निर्माण के लिए रूपए निकालने थे। जब यह दोनों बाइक सवार सिंहनिवास के पास भारत पेटोलपंप के पास पहुंचे तो एक तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है






Be First to Comment