Press "Enter" to skip to content

फोरलेन बनाने खोदा गड्डा, नहाते वक्त युवक डूबा / Shivpuri News

शिवपुरी‎ / कोलारस के गोरा कस्बे का युवक बुधवार‎ की शाम नहाते वक्त गड्ढे के पानी में डूब‎ गया। फोरलेन सड़क बनाने के लिए मिट्टी‎ निकालने से बड़ा गड्ढा बन गया है। युवक‎ के डूबने की सूचना पर रेस्क्यू चल रहा है।‎ जानकारी के मुताबिक चरणदास (25)‎ पुत्र रामदयाल जाटव निवासी गोरा कस्बा‎ बुधवार की शाम करीब 5 बजे फोरलेन‎ सड़क किनारे गड्ढे में नहाने चला गया।‎ बताया जा रहा है कि 15 फीट गहरे गड्ढे में‎ चरणदास डूब गया। उसके कपड़े ऊपर ही‎ रखे मिले हैं। इस दौरान दूसरे लोग भी नहा‎ रहे थे। सूचना पर तहसीलदार और‎ कोलारस थाना पुलिस मौके पहुंची।‎ एसडीईआरएफ को बुलाकर रेस्क्यू किया‎ जा रहा है। देर रात तक युवक का पता नहीं‎ चल सका था।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!