शिवपुरी भोपाल स्तरीय जांच दल ने सोमवार को क्रय शाखा प्रभारी का चेंबर सील कर दिया था। जांच दल ने बुधवार को आकर सील तोड़कर पंचनामा बनाया और फिर हजारों दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराई। देर शाम जांच दल भोपाल रवाना हो गया है। शिवपुरी में पहले सीएमएचओ रह चुके डॉ एमएस सागर के नेतृत्व में जांच दल द्वारा सीएमएचओ ऑफिस शिवपुरी में हुई खरीदी की डॉ सागर बतौर संचालनालय में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ हैं। जिन लोगों की वजह से सीएमएचओ की पोस्ट से डॉ सागर को हटाया था, अब वही भोपाल स्तर से जांच दल में शामिल हैं। सीएमएचओ ऑफिस में क्रय संबंधी जिम्मेदारी नेत्र सहायक नवल सिंह चौहान संभाल रहे थे। लेकिन जांच दल द्वारा चेंबर सील करने के बाद नवल सिंह नदारद बताए जा रहे हैं। डॉ सागर से जांच के बारे में पूछा तो कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। उन्होंने टीम में भोपाल से आए रीतेश कुमार वर्मा बात करने को कहा। लेकिन वर्मा द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं सीएमएचओ डॉ. पवन जैन मामले ने भी ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। कुल मिलाकर सीएमएचओ ऑफिस की क्रय शाखा में धांधली की बात निकलकर सामने आ रही है।

क्रय शाखा प्रभारी का चेंबर सील, भोपाल का जांच दल दस्तावेजों की फोटो कॉपी ले गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment