Press "Enter" to skip to content

प्रशिक्षण के लिए सरकार ने बजट दिया,‎ शिक्षकों पर खर्च ही नहीं कर रहे‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎ जिले में नव नियुक्त उच्च माध्यमिक‎ शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण‎ के लिए प्रति शिक्षक 300 रुपए का प्रावधान‎ रखा गया है, लेकिन इस प्रशिक्षण पर‎ शिक्षकों को जारी राशि खर्च नहीं की जा रही‎ है। शिवपुरी शहर के शासकीय उत्कृष्ट‎ स्कूल और गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल कोर्ट‎ रोड में शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है।‎ नियम से प्रशिक्षण के दौरान सरकार‎ द्वारा चाय-नाश्ता लंच और भोजन की‎ व्यवस्था कराई गई है, लेकिन प्रशिक्षण के‎ दौरान चाय नाश्ता तो दूर प्रशिक्षण ले रहे‎ हैं। शिक्षक – शिक्षिकाओं को स्टेशनरी के‎ रूप में पेन और कागज तक नहीं दिए जा‎ रहे हैं। शिक्षक अपने घर से ही पेन और‎ डायरी ला रहे हैं। हालात यह है कि एक‎ कमरे में 100 शिक्षकों को बिठाकर‎ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैंच पर‎ तीन-तीन शिक्षक बैठे हैं। प्रशिक्षण हॉल में‎ बिजली तक की व्यवस्था नहीं है। नाम न‎ छापने की शर्त पर शिक्षकों ने बताया कि‎ टॉम शिकायत करने के बाद भी कोई भी‎ सुनने वाला नहीं है। यह प्रशिक्षण 6‎ अगस्त तक चलना है। शिक्षकों का कहना‎ है कि कुछ पूछते हैं तो परिवीक्षा अवधि‎ की चेतावनी देकर चुप करा देते हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!