शिवपुरी। शहर की विवेकानंद कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण का मामला जनसुनवाई में सामने आया है। यहां अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए एक आवेदन भी दिया है।
संदीप पुत्र हरिसिंह राठौर निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि वह कॉलोनी में 20 वर्षों से रह रहा है। 29 जुलाई को पड़ोसी सपना गुप्ता के पति नवनीत गुप्ता ने पूर्व से पांच से 6 फीट किए गए आमरास्ते पर अतिक्रमण कर बाउंड्री बाल बना रखी है। सपना गुप्ता के पुत्र गौरव गुप्ता ने उस अतिक्रमण पर नवीन नल का कनेक्शन के बाहर कर दिया है जिससे आवागमन अवरूद्ध हो गया है। जब अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा तो नवीन गुप्ता एवं उसका पुत्र गौरव गुप्ता लड़ाई-झगड़े पर आमदा हो गए और गाली-गलौंज की और कहा कि मेरा बेटा गौरव बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत है उसकी बड़े-बड़े लोगों से संबंध व उठना-बैठना है। तुम ज्यादा बोलोगे तो थाने में बंद करवा दूंगा और यह अतिक्रमण ऐसा ही रहेगा। आम रास्ते पर अतिक्रमण से यहां से वाहन नहीं निकल पाती है लोगों को काफी असुविधा होती है। इसलिए इस अवैध अतिक्रमण को जल्द हटवाया जाए जिससे आमजनता के लिए उक्त मार्ग खुल सके।

आम रास्ते पर अतिक्रमण, हटाने को बोला तो कहा मेरा बेटा बैंक अधिकारी, बड़े-बड़े लोगों से हैं संबंध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment