Press "Enter" to skip to content

नशेड़ी पड़ोसी की मदद करना पड़ा महंगा, सिर पर पत्थर पटककर पहुंचा दिया अस्पताल / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत एक युवक को अपने पड़ोसी की मदद करना महंगा पड़ गया। पड़ोसी शराब के नशे में था जिस पर उसे उठाकर घर छोड़ने के लिए युवक गया तभी नशेड़ी पड़ोसी ने सर पर पत्थर पटकर उसे घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं

जानकारी के अनुसार राजू आदिवासी पुत्र पवन 18 वर्ष निवासी शिवानगर खनियांधाना ने बताया कि वह किसी काम से जा रहा था तभी उसका पड़ोसी कल्लू शराब के नशे में रास्ते पर पड़ा हुआ था। जिस पर उसने मदद के लिए उसे उठाया और घर ले जाने लगा। तभी बीच रास्ते में कल्लू ने पत्थर उठाया और राजू के सिर पर मार दिया जिससे वह चोटिल हो गया। राजू आदिवासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!