Press "Enter" to skip to content

निष्पक्ष व नगर पालिका के नियमों के अनुसार हो अध्यक्ष का चुनाव: व्यास / Shivpuri News


शिवपुरी। नगर पालिका का चुनाव 3 अगस्त को होना है। प्रशासन ने अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों की वोटिंग करवाए जाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। वहीं भाजपा नेता रामजी व्यास ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव नियमों के अनुसार ही है। टेडर व प्रोक्सी वोट का जो प्रासीसर है उसका पालन किया जाए। प्रोक्सी वोट सिर्फ विकलांग, दिव्यांग व अशिक्षित ही डाल सकते हैं इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। वही चुनाव निष्पक्ष होने के साथ-साथ किसी दबाव में न हो। यहां बता दें कि इस बार भाजपा का बहुममत मिला है और उनके 22 पार्षद जीतकर आए हैं। 22 पार्षद जीतने के बाद भाजपा में एकमत नहीं बन पाया और अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार सामने आए जिसमें एक दीप्ती भानू दुबे व दूसरे प्रत्याशी के रूप में सरोज-रामजी व्यास शामिल है। अब देखना यह होगा कि 3 अगस्त को होने जा रहे अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा निर्विरोध अध्यख बनवा पाती है या फिर वोटिंग होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!