Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर युवक पर लाठी, बल्लम से जानलेवा हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत रन्नौद में रहने वाले एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मुनब्बर अली ने बताया कि उसकी अबवर, इकबाल, शहजाद, डब्बू से कुछ महीने पहले विवाद हुआ था। जिस पर हमने थाने में शिकायत की जहां पुलिस ने राजीनामा करवा दिया। इसके बाद हमारा आपस में बोलचाल बंद हो गया। लेकिन आज जब मेरा बेटा दुकान पर सामान लेने गया तो उक्त लोग भी बेटे के पीछे-पीछे आ गए और उसकी मारपीट करने लगे। हमने मारपीट करने से रोका तो सभी ने लाठी, बल्लम व फर्शें से हमला बोल दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!