Press "Enter" to skip to content

गेहूं का भुगतान बैंक नहीं दे रही एक साथ, जनसुनवाई में पहुंची शिवकुमारी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवकुमारी पत्नी सिरनाम लोधी निवासी ग्राम बम्हारी तहसील करैरा ने बताया कि उसने टीला सोसायटी में गेहूं डाले गए थे जिसका भुगतान 1 लाख 37 हजार रूपए का होना था किंतु उक्त रूपयों का भुगतान सहकारी बैंक मर्या. शिवपुरी शाखा करैरा द्धारा एक बार में नहीं दिया जा रहा है। दो-दो हजार रूपए करके दिया जा रहा है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवकुमारी ने बताया कि वह महिला है तथा रूपए निकालने के लिए किसी को साथ लाना पड़ता है और एक चक्कर में 200 रूपए का पेटोल खर्च होता है जिस व्यक्ति को साथ लेकर आते हैं उसे भी 300 रूपए मजदूरी के देने पड़ता है। अभी तक मात्र37 हजार रूपए बैंक द्धारा दिए गए है। इसलिए भुगतान को एक बार में दिलवाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!