शिवपुरी। रामवती लोधी निवासी ग्राम खिरकिट थाना खनियांधाना ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करती है। 12 जून को दोपहर के समय घर पर मनोज लोधी, रामकुमार लोधी घर पर आए और पति को पंचायत चुनाव के चक्कर में अपने साथ ले जा रहे थे। जब मैंने मना किया तो जबरदस्ती घर से ले गए इसके बाद पति काफी समय तक घर पर नहीं आए तो गांव वालों ने बताया कि तुम्हारे पति को समरथ लोधी के यहां देखा है जिस पर रामवती समरथ लोधी के घर गई तो देखा कि उसका पति केरनसिंह लोधी बेहोश पड़ा हुआ है। यहां रामवती ने अन्य परिजनों को बुला लिया। यहां पति के मुंह से झाग निकल रहे थे और शरीर से बदबू आ रही थी। बेहोशी की अवस्था में केरन को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर खनियांधाना पुलिस ने मर्ग कायम किया। रामवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति को योजनाबद्ध तरीके से पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते मारा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिवार जनों को जान से मारने की धमकी भी लगातार दी जा रही है। इसलिए मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।

साहब…! चुनावी रंजिश के चलते जहरीली शराब पिलाकर कर दी पति की हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment