शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टोरिया बिलवरा के पास एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं
जानकारी के अनुसार उत्तम पुत्र गणेश रावत 30 वर्ष निवासी ग्राम टोरिया थाना बैराड़ ने बताया कि उसा संजय रावत से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी जमीनी विवाद के चलते 10 दिन पहले झगड़ा हुआ था। आज जब वह मोतीझला का इलाज करवा कर घर जा रहा था तभी टोरिया बिलवारा के बीच नहर की पुलिया के पास संजय, जीतू, करणसिंह रावत मिल गए और मुझे रोककर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment