Press "Enter" to skip to content

 संतोष कोडे का आतंक: सर्किट हाउस पर बने मकान में घुसाई सुअरों से भरी पिकअप, टोका तो साथियों के साथ सरिए व लाठी से कर दी विष्णु शिवहरे की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सर्किट हाउस रोड पर बीती रात एक सुअरों से भरी पिकअप मकान से जा टकराई। जब मकान मालिक ने टोका तो पहले तो वाहन में बैठे लोग अपनी पिकअप लेकर चले गए लेकिन 10 मिनट बाद वह संतोष कोड़े व अन्य लोगों के साथ आए जिन्होंने घर में घुसकर मकान मालिक पर सरियों व लाठियों से हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां गंभीर हालत के चलते घायल को ग्वालियर रैफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फरियादी नितिन पुत्र विष्णु शिवहरे 32 वर्ष निवासी सर्किट हाउस रोड ने बताया कि 31 अगस्त की रात करीबन 10ः30 बजे वह व उसके पिता घर पर ही थे। अचानक घर के बाहर जोर की आवाज आई। जिस पर हम बाहर निकले तो देखा कि एक पिकअप बोलेरो जिसमें सुअर भरे थे मकान से टकरा गई। जिस पर पिता विष्णु शिवहरे ने कहा कि कैसे गाड़ी चलाते हो मकान का नुकसान कर दिया। जिस पर वह अपनी गाड़ी लेकर भाग गए। घटना के करीब 10 मिनट बाद संतोष कोडे, शिवा कोडे, राज कोडे, कार्तिक कोडे, विकास सरिया, लाठी लेकर आए और हमारे घर में घुसकर पिता से गाली-गलौंज करने लगे। पिता ने उन्हें घर से बाहर निकाला तो विकास ने जान से मारने की नियत से सिर में राड मार दी इसके बाद सभी ने लाठी व सरिया से मारपीट करना शुरू कर दी। घटना में पिता के सिर एवं मुंह में चोटें आई व उनके दांत टूट गए। उक्त लोगों ने पिता को तब तक पीटा जब तक बेहोश होकर जमीन पर न गिर गए। इसके बाद सभी बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद मैं पिता को लेकर अस्पताल आया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डाॅक्टरों ने विष्णु शिवहरे को ग्वालियर रैफर कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!